एशिया कप 2025: भारत की नजर 9वीं ट्रॉफी पर, सुपर-चार का शेड्यूल जारी, 21 सितंबर को भारत-पाक भिड़ंत

एशिया कप 2025: भारत की नजर 9वीं ट्रॉफी पर, सुपर-चार का शेड्यूल जारी, 21 सितंबर को भारत-पाक भिड़ंत

एशिया कप 2025 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-चार की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। कुल आठ टीमों में से अब भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें खिताब की दौड़ में बची हैं।

भारत की नजर 9वीं बार एशिया कप जीतने पर

भारतीय टीम अब तक 8 बार एशिया कप चैंपियन बन चुकी है और इस बार उसकी नजर 9वीं ट्रॉफी पर है। सुपर-चार स्टेज में टीम इंडिया को 21 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। इसके बाद 24 सितंबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश, और 26 सितंबर को श्रीलंका से होगा।

सुपर-चार में टॉप पर रहने वाली दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी

चारों टीमें सुपर-चार राउंड में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से मुकाबले खेलेंगी। सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाली शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी।


सुपर-चार शेड्यूल (रात्रि 8 बजे से सभी मैच)

तारीखमैचस्थान
20 सितंबरश्रीलंका & बांग्लादेशदुबई
21 सितंबरभारत & पाकिस्तानदुबई
23 सितंबरपाकिस्तान & श्रीलंकाअबू धाबी
24 सितंबरभारत & बांग्लादेशदुबई
25 सितंबरपाकिस्तान & बांग्लादेशदुबई
26 सितंबरभारत & श्रीलंकादुबई
28 सितंबरफाइनल (शीर्ष दो टीमें)दुबई

ग्रुप स्टेज से यह टीमें पहुंचीं सुपर-चार में:

  • ग्रुप-ए: भारत (1st), पाकिस्तान (2nd)
  • ग्रुप-बी: श्रीलंका (1st), बांग्लादेश (2nd)

हॉन्ग कॉन्ग, अफगानिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गईं।


एशिया कप में सबसे सफल टीमें:

  • भारत: 8 बार (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023)
  • श्रीलंका: 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022)
  • पाकिस्तान: 2 बार (2000, 2012)