

स्थान:गदरपुर


प्रभु श्रीराम की लीलाओं पर आधारित श्रीरामलीला का भव्य मंचन इस वर्ष भी गदरपुर की पौराणिक अनाज मंडी में 20 सितंबर से प्रारंभ होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र बजाज ने दी।


उन्होंने बताया कि गदरपुर में रामलीला का मंचन पिछले 70 वर्षों से निरंतर रूप से किया जा रहा है और यह परंपरा आज भी पूरे श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ निभाई जा रही है।


रविंद्र बजाज ने कहा:

“हमारी कमेटी का प्रयास रहता है कि स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि हमारी संस्कृति और प्रतिभा दोनों को मंच मिले।”


रामलीला मंचन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक प्रवचन, और परंपरागत संगीत प्रस्तुतियां भी होंगी, जो इस आयोजन को और भी विशेष बनाएंगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित रामलीला में आने और धर्म, संस्कृति एवं परंपरा का हिस्सा बनने की अपील की।



