

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी चौक पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण सभा में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार और व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए।



सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड को तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य गुनहगार आज भी कानून की गिरफ्त से बाहर है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार वीआईपी आरोपी को संरक्षण दे रही है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है।


नेताओं ने भाजपा सरकार पर दोहरापन अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा:


“एक ओर ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ‘ का नारा दिया जाता है, दूसरी ओर बेटियों की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। यह सरकार की विफलता का प्रतीक है।”

सभा में यह भी कहा गया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और असली दोषी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।


श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की और संचालन कांग्रेस कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया


