नवरात्र से पहले चंडी देवी मंदिर पहुँचे बद्री-केदार समिति अध्यक्ष, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नवरात्र से पहले चंडी देवी मंदिर पहुँचे बद्री-केदार समिति अध्यक्ष, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टॉप – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्म राज

हरिद्वार। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज हरिद्वार स्थित प्राचीन चंडी देवी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की और स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चंडी देवी मंदिर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। चूँकि नवरात्र शुरू होने वाले हैं, इसलिए यात्रा और पूजा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वे स्वयं हरिद्वार पहुँचे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और नवरात्र में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे, यह हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।

उन्होंने आगे बताया कि बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत पहाड़ी क्षेत्रों में हाल की भारी वर्षा से नुकसान हुआ है और कई मार्ग बाधित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कठिनाइयों के बावजूद यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है

गुलिस्तां न्यूज़ संवाददाता धर्म राज से विशेष बातचीत में द्विवेदी ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और समिति का पूरा प्रयास है कि भक्तों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिले।