

स्थान : लक्ष्मणझूला,

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रान्तर्गत नीलकंठ रोड पर पटना वॉटरफॉल बैंड के पास एक बड़ा हादसा हो गया। गाजियाबाद से आए एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार वेगनआर कार (UP16 3392) अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना 112 कंट्रोल रूम से शाम 7:28 बजे प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।


मौके पर पहुंची गरुड़ चट्टी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद थाना इंटरसेप्टर वाहन और स्थानीय लोगों के सह


योग से सभी को शाम 8:10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस और लक्ष्मणझूला अस्पताल की एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण:
- शिवम अग्रवाल (31 वर्ष) – सामान्य चोटें
- सोनम अग्रवाल (34 वर्ष) – गंभीर चोटें
- रिद्धिमा अग्रवाल (4 वर्ष) – गंभीर चोटें
- शिवांश अग्रवाल (4 वर्ष) – सामान्य चोटें
- सोनल अग्रवाल (36 वर्ष) – गंभीर चोटें

दुर्घटना का कारण:
घटना के बारे में वाहन चालक शिवम अग्रवाल ने बताया कि पूरा परिवार गाजियाबाद से नीलकंठ दर्शन के लिए आया था। शाम को जब वे पटना वॉटरफॉल के पास पहुंचे, तो परिवार ने देर रात नीलकंठ जाना उचित नहीं समझा। इसी दौरान वाहन को मोड़ते समय टायर स्लिप हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मदद को आगे आए लोग – “गुड सेमैरिटन”

- आनंद डोभाल, निवासी बड़कोट (उत्तरकाशी) – स्थानीय वाहन चालक, जिन्होंने अपने वाहन से चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
- बाइक सवार चार युवक, जो मौके पर रुके और बचाव कार्य में मदद की।

रेस्क्यू टीम:
- ASI सुरेंद्र सिंह
- हेड कांस्टेबल देवेंद्र नेगी
- कांस्टेबल निर्मल
- होमगार्ड दीपक (1204)

पुलिस प्रशासन की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।



