

स्थान : सितारगंज
रिपोर्ट : तनवीर आंसरी


सितारगंज। लौका गोठा ग्रामसभा में हाल ही में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बाद पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सतेंदर कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।



प्रदर्शन के बाद तहसीलदार हिमांशु जोशी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र का दोबारा सर्वे कराने और छूटे हुए पात्रों को मुआवजा देने की मांग की गई। सतेंदर कुमार ने प्रशासन से आपदा प्रभावितों की सूची सार्वजनिक करने की भी मांग की।



बता दें कि बाढ़ के कारण क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।



तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि तहसील स्तर से टीम गठित कर सर्वे कराया गया है और केवल पात्र लोगों को ही नियमानुसार मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को आपत्ति है तो प्रार्थना पत्र के आधार पर दोबारा जांच की जा सकती है।


