

स्थान : नैनीताल


जनपद नैनीताल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के क्रम में थाना काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक को 4.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।



इस अभियान का नेतृत्व कर रहे एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र व सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2025 को शीश महल गैस गोदाम के पास स्थित एक खंडहर में चेकिंग के दौरान नीरज रावत पुत्र खीम सिंह रावत निवासी कृष्णा विहार फेस-1, कैनाल रोड, नैनीताल को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 4.58 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 121/2025, धारा 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उप निरीक्षक दिलीप कुमार
- कांस्टेबल अशोक रावत
- कांस्टेबल भानु प्रताप
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
जनपद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।


