



मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए आप कोशिश कर रहे थे, आज उससे जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि, दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आपका मनोबल भी बना रहेगा।
नेगेटिव: दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा, लेकिन साथ ही अपने कामों पर भी ध्यान दें। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर-कानूनी काम से दूर रहें। किसी के साथ भी बेकार की बातों में न उलझें।

करियर: आज काम की जगह पर लिए गए व्यवसायिक फैसले सही रहेंगे। कोई भी नया ऑर्डर लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। इस समय काम से जुड़ी यात्रा को टालना ही सही है। ऑफिस के कामों में आपकी खास भूमिका बनी रहेगी।
लव: परिवार और जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। शादी के बाहर के संबंधों से दूर रहें।
हेल्थ: सकारात्मक और स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों के लिए भी जरूर निकालें। इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव: घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने-जाने की वजह से दिन व्यस्त रहेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच से दूसरे काम भी योजना के अनुसार पूरे होते जाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की भी संभावना है।
नेगेटिव: अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। वाद-विवाद और बहस से दूर रहें। हालांकि, अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिन पर रोक लगाना संभव नहीं होगा। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में सतर्क रहने से आप परेशानियों से बच जाएंगे। आपका कोई विरोधी आपकी किसी पार्टी को तोड़ सकता है, इसलिए चौकन्ना रहना जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी काम करने की प्रणाली को गुप्त ही रखें। नौकरी में सही व्यवस्था बनी रहेगी।
लव: पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें और संबंधों में मिठास बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
हेल्थ: कफ और खांसी की समस्या बढ़ेगी। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7



मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव: आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करना और तालमेल बनाए रखना आपको सफल बनाएगा। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी।
नेगेटिव: आर्थिक तंगी बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर रोक लगाना भी मुश्किल होगा। अपनी योजनाओं को काम में लाने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। स्वभाव में अहंकार की भावना न आने दें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने की कोशिश भी करनी चाहिए। हालांकि, किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है।
लव: पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित बनाए रखने में ज्यादा पाबंदी न लगाएं, इससे घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। विपरीत लिंग के लोगों से सम्मानजनक दूरी रखें।
हेल्थ: वर्तमान बदलते मौसम से सावधान रहना बहुत जरूरी है। खांसी, जुकाम और गले से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव: दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और अपने राजनीतिक व सामाजिक संपर्कों से आपको उचित मदद मिलेगी। अगर घर में कोई सुधार से जुड़ी योजना बन रही है, तो ग्रह-नक्षत्र बता रहे हैं कि वास्तु से जुड़े नियमों का पालन भी करें।
नेगेटिव: इस समय कोई गलत फैसला आपको पछतावा दे सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि किसी भी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में निवेश से जुड़ी गतिविधि को आज टाल दें। युवा वर्ग गैर-कानूनी कामों की तरफ आकर्षित होने के बजाय अपने भविष्य पर ध्यान दें।

करियर: व्यवसाय से जुड़ा कोई भी नया फैसला लेने या काम शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा पक्ष में नहीं है। पैसों का लेनदेन करते समय बहुत ज्यादा सावधानी रखना आवश्यक है। कर्मचारियों के बीच शांत माहौल रहेगा।
लव: पति-पत्नी एक-दूसरे की मान-मर्यादा बनाए रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें।
हेल्थ: घुटनों और टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रिक चीजों के खान-पान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव: दिन की शुरुआत में व्यवस्था बनाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और पक्के इरादे से उनका हल भी आसानी से ढूंढ लेंगे। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में भी आपका झुकाव रहेगा और मन के अनुसार समय बीतेगा।
नेगेटिव: बच्चों के साथ आपसी विचारों के बीच सही तालमेल रखना भी जरूरी है, इससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी सरकारी काम को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी काम करने की प्रणाली में समय के अनुसार बदलाव लाने की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें, उनके सहयोग से व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा।
लव: घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक जगह पर जाने का प्लान बन सकता है।
हेल्थ: संयमित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे और आप तनावमुक्त होकर अपनी गतिविधियां करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव: इस समय आपने अपनी सफलताओं और उम्मीदों से जुड़े जो सपने संजोए थे, वे काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कामों के लिए कोशिश करते रहें। मुकाबले के दौर में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।
नेगेटिव: इस वक्त किसी भी छोटी से छोटी बात को नजरअंदाज न करें और सतर्क रहें। हालांकि, अपने गुस्से और जोश पर नियंत्रण रखें। आपका सहज और संयमित स्वभाव आपके मान-सम्मान को बनाए रखेगा। खर्चों के मामले में दरियादिली न दिखाएं।
करियर: व्यवसाय में इस वक्त किसी भी तरह का जोखिम लेना मुसीबत में डाल देगा। कोई व्यावसायिक निवेश करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। नौकरी वाले लोगों के लिए तरक्की के अच्छे योग बने हुए हैं। उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहें।
लव: पति-पत्नी के बीच संबंधों में मिठास बनी रहेगी। शादी के बाहर के संबंधों से दूरी बनाकर रखना आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए ठीक रहेगा।
हेल्थ: खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, वरना लापरवाही की वजह से पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव: घर का खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो वापसी संभव है और आप अपने कामों को व्यवस्थित रूप से लागू करने में सफल रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल से आज कुछ राहत मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा।
नेगेटिव: दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा, लेकिन साथ ही अपने कामों पर भी ध्यान दें। राजनीतिक संपर्कों का उपयोग करते समय किसी भी गैर-कानूनी काम से दूर रहें। किसी के साथ भी बेकार की बातों में न उलझें।
करियर: व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी में किसी भी गैर-कानूनी काम में रुचि लेना आपको मुश्किल में डाल सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने के लिए कुछ पल जरूर निकालें। शादी के बाहर के संबंधों से दूर रहें।
हेल्थ: एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए ज्यादा भारी और तला-भुना खाना खाने से परहेज करें। हल्का और सात्विक खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव: परिवार या व्यवसाय से जुड़ा कोई खास काम को लेकर आपको कोई ठोस और महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, इसलिए सकारात्मक बने रहें। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपनी दिनचर्या में सही सुधार लाने की कोशिश में सफल होंगे।
नेगेटिव: किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति में न पड़ें।
करियर: व्यवसाय में ज्यादा मेहनत और समय देने की जरूरत है। अगर कोई नया काम शुरू किया हुआ है, तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए तनाव न लें। आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आएगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है, लेकिन साथ ही आपका काम का बोझ भी बढ़ेगा।
लव: पारिवारिक व्यवस्था को लेकर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों की ओर बढ़ेगी।
हेल्थ: ज्यादा खाने की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्र सकारात्मक बने हुए हैं। महिलाओं के लिए समय बहुत ही अच्छा है। कामों के प्रति सावधानी उन्हें सफलता देगी। घर में नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी शुभ सूचना से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव: संतुलित और समझदार बनें। ज्यादा अभिमान या खुद को सुपीरियर समझना ठीक नहीं है। बचत से जुड़े मामलों में कुछ कमी आने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। कुछ काम समय पर पूरा न होने से निराशा भी रहेगी।
करियर: व्यवसाय में लिए गए फैसलों में शुरुआत में कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएंगी। अभी उम्मीद के मुताबिक लाभ भी नहीं मिलेगा। इस समय प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ज्यादा ध्यान दें। नौकरी वाले लोगों को उनकी अच्छी काम करने की क्षमता की वजह से प्रमोशन मिल सकती है।
लव: वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा और कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण काम भी आपके मार्गदर्शन में पूरा होगा।
हेल्थ: खान-पान हल्का रखें, क्योंकि लिवर में किसी तरह की समस्या महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव: आज किसी दोस्त की मदद से आपकी कोई खास समस्या हल होने वाली है। जीवन के स्तर को सुधारने की कोशिश काफी हद तक सफल रहेगी। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और मनपसंद कामों में भी सुखद समय बीतेगा।
नेगेटिव: अपने व्यक्तिगत मामलों में उलझकर दूसरे काम अधूरे भी रह सकते हैं। ज्यादा अनुशासन में रहना भी कभी-कभी दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है। समय के अनुसार अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव लाना जरूरी है।
करियर: व्यवसाय का काम बढ़ेगा, हालांकि आप उसे व्यवस्थित कर लेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट आने से काफी राहत मिलेगी। इस समय कोई भी नई कार्यवाही करना ठीक नहीं है। नौकरी वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव: परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में भाग्य साथ नहीं देगा।
हेल्थ: खांसी और जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा प्रदूषण और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव: कोई विपरीत परिस्थिति आने पर तनाव लेने के बजाय सकारात्मक बने रहें, इससे आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार भी बना रहेगा। उधार दिए हुए पैसे की वापसी होने से आर्थिक चिंता दूर होगी।
नेगेटिव: बिना वजह दूसरों की परेशानियों में न उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग मौज-मस्ती में समय बिताने के बजाय अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। गलत संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखना ही सही है।
करियर: व्यवसाय में इस समय बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे व्यवसायियों के साथ कुछ मुकाबले जैसी स्थिति बनी रहेगी। पैसे का लेनदेन आज टाल दें, लेकिन साझेदारी से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने से जुड़ा प्लान बनाएंगे।
हेल्थ: स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्र बहुत ही अनुकूल बने हुए हैं। कुछ खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। आपके ज्यादातर काम सही तरीके से बनते जाएंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। वाहन आदि खरीदने की योजना है, तो तुरंत अमल करें।
नेगेटिव: युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहें। नकारात्मक सोच वाले दोस्त आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर लेनदेन से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो उस पर फिर से विचार जरूर कर लें।
करियर: काम की जगह पर लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए आपको विशेष लाभ हो सकता है। नौकरी में अपने काम पर किसी का दखल न होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका बुरा असर आपको ही झेलना पड़ेगा।
लव: परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती से जुड़े कामों में भी समय बीतेगा, जिससे आपसी संबंधों में मिठास रहेगी।
हेल्थ: मौसम से जुड़ी बीमारियों से संबंधित परेशानी बनी रहेगी, लेकिन थोड़ी सी सावधानी रखने से आप स्वस्थ भी रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 3


