विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी में आज भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर निगम परिसर में विधिवत रूप से उपकरणों की पूजा की गई और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामूहिक पूजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पार्षद बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समस्त कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल की सुरक्षा, दक्षता और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
“सृजन और निर्माण के देवता हैं भगवान विश्वकर्मा” – महापौर
महापौर गजराज बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि,
“भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर नगर निगम जनता की सेवा और शहर के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने का संकल्प लेता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी यदि ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करे, तो नगर के समग्र विकास में और भी तेजी लाई जा सकती है।
पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल
पूरे निगम परिसर को इस अवसर पर सजाया गया था। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
निगम कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने उपकरणों की कुशलता और कार्यस्थल पर सुरक्षा की कामना की। सभी ने मिलकर यह भी संकल्प लिया कि वे नगर को साफ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में अपनी पूरी भूमिका निभाएंगे।