

नैनीताल, 17 सितंबर

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोरगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 18.70 ग्राम स्मैक और लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।



स्मैक की तस्करी पर दो गिरफ्तार
चोरगलिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया:

- अभियुक्त 1: जीवन सिंह बिष्ट पुत्र उदय सिंह बिष्ट, निवासी कटघरिया चौराहा, थाना मुखानी
- अभियुक्त 2: महेंद्र सिंह अन्ना पुत्र मान सिंह अन्ना, निवासी ऊंचापुल, थाना मुखानी
- बरामदगी:
- जीवन सिंह से 9.24 ग्राम स्मैक
- महेंद्र सिंह से 9.46 ग्राम स्मैक
- परिवहन में प्रयुक्त वाहन: UK04AL-1676
इस संबंध में थाना चोरगलिया पर FIR संख्या 87/2025 अंतर्गत धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया।


पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक निधि शर्मा
- हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, जगदीश सिंह
- कांस्टेबल भारत भूषण, अंकुश चन्याल
40 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस टीम ने दूसरी कार्रवाई में एक अन्य व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया:
- अभियुक्त: परमजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
- बरामदगी: 83 पाउच (लगभग 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब
- वाहन: UK06BF-5341
इस संबंध में FIR संख्या 88/2025 अंतर्गत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस टीम:
- अवर निरीक्षक विजय सिंह राणा
- कांस्टेबल राजेश सिंह, चंदन सिंह
SSP ने दी टीम को बधाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे और अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा। जनता से अपील की गई है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।



