उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कई सड़कें और मकान क्षतिग्रस्त | राज्य और केंद्र सरकारें कर रहीं हरसंभव मदद: मधु भट्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही, कई सड़कें और मकान क्षतिग्रस्त | राज्य और केंद्र सरकारें कर रहीं हरसंभव मदद: मधु भट्ट

देहरादून, 16 सितंबर। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। देहरादून समेत कई जिलों में बीती रात से तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते सड़कों के टूटने और मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

भाजपा की राज्य मंत्री मधु भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम भी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा ले रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव कार्य पूरी गति से जारी है।”

मंत्री मधु भट्ट ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का उत्तराखंड पर विशेष ध्यान है और जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।