

चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी रही सराहनीय, यूकेडी को वार्ड स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

हल्द्वानी, 10 सितंबर 2025
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) का नगर सम्मेलन आज हल्द्वानी में पूर्ण उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से श्री हरीश जोशी को नगर अध्यक्ष और ललित सिंह बिष्ट को नगर कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।



यह चुनाव केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल और केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र भट्ट की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूकेडी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन काजल रावत द्वारा किया गया।

युवाओं ने दिखाई जबरदस्त भागीदारी
नगर सम्मेलन में भारी संख्या में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा:

“उत्तराखंड राज्य हमारा है, और इसे हम ही संचालित करेंगे। दिल्ली और नागपुर से संचालित हो रही राष्ट्रीय पार्टियों से उत्तराखंड का भला नहीं हो सकता।”

केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र भट्ट ने कहा कि यूकेडी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना होगा, क्योंकि आने वाला समय युवाओं का है।
नगर नेतृत्व का संकल्प
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष हरीश जोशी और कार्यकारी अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने एक स्वर में कहा कि:
“हल्द्वानी नगर में उत्तराखंड क्रांति दल को वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जन-जन से जुड़कर राज्य हित की राजनीति की जाएगी।”

प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
सम्मेलन में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर कापड़ी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी, यूथ केंद्रीय प्रभारी कमल जोशी, छात्र नेता हर्ष मेहरा, गौरव सूफियाल, रविंद्र सिंह नेगी, प्रमोद सती, कंचन जोशी, हरीश पांडे, कपिल त्रिपाठी, प्रदीप बोरा, मुकेश जी, गोविंद बगड़वाल, संजय मेहरा, अंकुर, सुरेंद्र बिष्ट, भारत खनका, सुभाष रावत, करण जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर सम्मेलन के सफल आयोजन से यूकेडी के संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा मिली है और पार्टी ने आगामी नगर व वार्ड स्तर की रणनीति को लेकर मजबूती से कदम बढ़ाने की दिशा में संकेत दिया है।



