नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी

नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन रोमियो” अभियान जारी

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दी सख़्त कार्रवाई की चेतावनी, कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ी

नैनीताल पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन रोमियो” अभियान ज़ोर-शोर से जारी है। जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने मल्लीताल थाने पहुंचकर पुलिस बल को ब्रीफ किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि अभियान का मकसद सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और आम जनता को असुविधा पहुंचाने वाले तत्वों पर अंकुश लगाना है। इसके तहत निम्न गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है:
ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर सख़्त कार्रवाई
अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों पर निगरानी
सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी के संवेदनशील क्षेत्रों में भी अभियान जारी
“ऑपरेशन रोमियो” अभियान के तहत हल्द्वानी के गौलापार, पनचक्की और दमुआढ़ूंगा जैसे इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इन क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नियमित गश्त की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस
अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, बाजार, बस स्टैंड और स्कूल-कॉलेज के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।

पुलिस की अपील – सहयोग करें, शिकायत करें
नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि देखें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।