

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत


आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता राकेश नैनवाल ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी।



भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, संगोष्ठी, विशिष्ट व्यक्ति सम्मान, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।



अभियान के लिए भाजपा जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी को संयोजक और विक्रम बिष्ट को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ने किया।



बैठक से पूर्व भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल के निधन पर जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।



