काशीपुर: पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई

काशीपुर: पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई

रिपोर्टर : अज़ीम खान

लोकेशन : काशीपुर

काशीपुर। पंत पार्क में आज सभी राजनीतिक दलों ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती समारोह के रूप में मनाई। कार्यक्रम का आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनकी स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया।

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के महान नेताओं में से एक थे। उन्होंने अपनी त्याग और तपस्या से देश को स्वतंत्रता दिलाने में योगदान दिया और आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महापौर और पूर्व विधायक ने कहा कि काशीपुर पंडित गोविंद बल्लभ पंत की कर्मभूमि रही है। उन्होंने यहां के न्यायालय में प्रैक्टिस भी की। आज उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।