


स्थान : बाजपुर
रिपोर्टर : अकरम चौधरी

उधम सिंह नगर के निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने शुक्रवार को बाजपुर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य कैलाश रानी शर्मा और जितेंद्र शर्मा सोनू से भेंट की।



इस दौरान जितेंद्र शर्मा सोनू ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं अजय मौर्य ने कैलाश रानी शर्मा से आशीर्वाद लिया और दोनों नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को 1 सितंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।



अजय मौर्य ने कहा कि उधम सिंह नगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद है, इसलिए इस जिले से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।



उन्होंने आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद होने वाली बोर्ड की बैठक में बाजपुर की लेवड़ा नदी की समस्या का समाधान प्रमुखता से उठाया जाएगा।

वहीं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा सोनू ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अजय मौर्य के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि अब तक अधूरे कार्यों को भी जिला पंचायत अध्यक्ष प्राथमिकता से पूरा कराएंगे।




