ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब बरामद

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 पेटी शराब बरामद

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक तस्कर अभी फरार बताया जा रहा है।

कोतवाल प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात श्यामपुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध कार को पकड़ा। सूचना मिलने पर श्यामपुर चौकी प्रभारी योगेश खुमरियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच में कार से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन और शराब पुलिस ने कब्जे में ले ली।

इसके बाद की गई छानबीन में पुलिस को तस्करी से जुड़े अन्य दो आरोपी अर्पित और सौरभ गिरफ्तार करने में सफलता मिली। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

फरार तस्कर की पहचान वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।