


स्थान……….. हल्द्वानी

रिपोर्ट……. ऋषि कपूर

कुमाऊं का सबसे बड़ा कॉलेज माने जाने वाले एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल गरम है। कॉलेज में हर साल की तरह इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और एनयूएसआई (NUSI) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।




दो दिन पूर्व छात्र संगठनों के बीच हुए संघर्ष के बाद अब कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि कॉलेज में केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास प्रवेश पत्र या कॉलेज आईडी कार्ड होगा।




इस दौरान पुलिस प्रशासन भी कॉलेज परिसर में मुस्तैद दिखाई दिया। किसी भी बाहरी छात्र को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती है, छात्र संगठनों में प्रचार और मतदान को लेकर खींचतान बढ़ जाती है। ऐसे में टकराव की आशंका को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।



प्राचार्य का कहना है कि चुनाव की तारीख घोषित होते ही कॉलेज प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी करेगा। वहीं प्रवेश द्वार पर आईडी चेकिंग के चलते छात्र-छात्राओं की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम देखी गई।




