खटीमा में खकरा और एठा नाले होंगे चौड़े और पक्के

खटीमा में खकरा और एठा नाले होंगे चौड़े और पक्के

स्थान -खटीमा, उधम सिंह नगर
रिपोर्ट -अशोक सरकार

नगर पालिका क्षेत्र से होकर बहने वाले खकरा और एठा नाले अब चौड़े और पक्के किए जाएंगे। इन नालों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इन्हें कवर्ड कर ऊपर से आवागमन की सुविधा दी जाएगी।

सिंचाई विभाग ने बदला प्लान

सिंचाई विभाग खटीमा के अपर अभियंता आनंद सिंह नेगी ने बताया कि पिछले वर्ष 7 और 8 जुलाई को आई बाढ़ को देखते हुए अब नगर क्षेत्र में बहने वाले नालों के लिए नया प्लान तैयार किया गया है।


पहले यहां वेंडर जोन बनाने की योजना थी, लेकिन अब उसे बदलकर नालों का चौड़ीकरण और दोनों तटबंधों को पक्का करने का काम किया जाएगा।

बाढ़ से मिलेगी राहत

इस योजना के पूरे होने के बाद खटीमा क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति से काफी हद तक निजात मिलेगी और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा भी प्राप्त होगी।