रानीखेत SSB मुख्यालय में मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस

रानीखेत SSB मुख्यालय में मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस

रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

सशस्त्र सीमा बल (SSB) सीमांत मुख्यालय, रानीखेत में महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया जा रहा है।

साइकिल रैली का आयोजन

कार्यक्रम के तहत रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सीमांत मुख्यालय के उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार ने किया।


रैली SSB मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार से शुरू होकर गनियाद्योली, गांधी चौक, रानीखेत बाजार और सोमनाथ ग्राउंड से होते हुए वापस SSB परिसर में संपन्न हुई।

रैली का उद्देश्य

रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व से जोड़ना और इस वर्ष के नारे –

  • “हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान”
  • “खेलें भी, खिलें भी”
    को जन-जन तक पहुँचाना था। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार, कमांडेंट देबासिस पाल, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम, उप कमांडेंट अनिल कुमार जोशी, प्रभाकर, अधिशासी अभियंता जसवीर सिंह, सहायक कमांडेंट संजय डिमरी, राहुल कुमार राय, गोविंद सिंह बोरा सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।