


स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान द्वारा डॉ. विराज राठी को चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किए जाने के बाद अस्पताल में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं। अब गंभीर मरीजों को आईसीयू सुविधा भी उपलब्ध हो रही है।



गंभीर मरीज को मिला बेहतर उपचार
पांच दिन पूर्व कलीगांव की तारी देवी घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी और फिर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। लेकिन ऑपरेशन न हो पाने के कारण परिजन उन्हें भाजपा नेता प्रकाश राय की मदद से वापस लोहाघाट ले आए।



लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उनकी हालत को देखते हुए डॉ. विराज राठी ने तुरंत आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया। यहाँ डॉ. राकेश जोशी (फिजिशियन) और डॉ. रितु राठी (निश्चेतक विशेषज्ञ) की टीम ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर उपचार शुरू किया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।



अस्पताल प्रबंधन का संकल्प
डॉ. विराज राठी ने कहा कि उनका प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले किसी भी गंभीर मरीज को इलाज के लिए बाहर न भेजना पड़े। उन्होंने बताया कि आईसीयू सेवाओं के लिए विशेष टीम तैयार की गई है और मरीजों को हर संभव बेहतर उपचार दिया जाएगा।

लोगों ने की सराहना
भाजपा नेता प्रकाश राय और स्थानीय लोगों ने अस्पताल की सुविधाओं में हो रहे सुधार और डॉ. राठी के प्रयासों की सराहना की।




