

स्थान : हल्द्वानी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।



गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 अगस्त को चेकिंग अभियान के दौरान सिकन्दर पुत्र साबिर, निवासी चैनल गेट, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र 35 वर्ष) को गौलापार्किंग में खड़ी गाड़ियों की आड़ से अवैध नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया।


बरामदगी का ब्यौरा:

- 10 इंजेक्शन: Buprenorphine Hydrochloride – 02 ml
- 12 इंजेक्शन: Pheniramine Maleate (AVIL) – 10 ml
- कुल बरामद नशे के इंजेक्शन: 22

कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्त के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में धारा 8/22 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
- उप निरीक्षक जगवीर सिंह
- कांस्टेबल हरीश रावत
- कांस्टेबल सुनील कुमार
पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।



