

स्थान : लक्सर


लक्सर/खानपुर: क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदियाँ और नाले उफान पर हैं। कई गदेरे पूरी तरह से खतरनाक रूप से बह रहे हैं।



इस बीच करणपुर क्षेत्र के पास बहने वाले नाले में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट कर छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।



वीडियो सामने आने के बाद लक्सर एसडीएम सौरव असवाल ने संज्ञान लिया और खानपुर पुलिस को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया जाए तथा उन्हें नदी-नालों की तरफ जाने से रोका जाए।



एसडीएम सौरव असवाल ने कहा कि करणपुर गांव के पास नाले में युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।


इस पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


