कांग्रेस का राजभवन घेराव आज, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी

कांग्रेस का राजभवन घेराव आज, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी

स्थान : देहरादून

देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस लगातार धामी सरकार की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर घेरती आ रही है। हाल ही में भाजपा के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं के बयानों से कांग्रेस को और बल मिला है।

इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब 26 अगस्त को राजभवन घेराव का ऐलान किया है।

इस घेराव में कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता भी शामिल होंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि धामी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अब यह आंदोलन राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम करेगा

कांग्रेस का कहना है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और राजभवन घेराव के जरिए सरकार को मजबूर किया जाएगा कि वह प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ठोस कदम उठाए।