


लोकेशन : जसपुर
रिपोर्टर : अज़ीम खान


ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक प्राइवेट बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। घायलों को जसपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।



घटना सुबह जसपुर क्षेत्र के फीका नदी पुल के पास हुई। ग्राम गूलरगोजी निवासी नईम अहमद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक के.सी. आर्य व कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, अब्दुल मलिक, प्रविंद्र सिंह, हेमचंद्र फुलारा और होमगार्ड निर्मलजीत सिंह ने स्थिति का जायजा लिया।




पुलिस के अनुसार, बस संख्या UP 31AT7743 हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर HR 01AJ 9389 मय ट्रॉली हसनपुर से काशीपुर जा रहा था। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।




हादसे में घायल यात्रियों में —
- मनोज (50) पुत्र रामा
- बाबूराम (65) पुत्र रामलाल
- श्रीमती शालू (30) पत्नी जयकिशन
- श्रीमती मीना (35) पत्नी भजनलाल
- श्रीमती मुन्नी (45) पत्नी रामप्रीत
- भुनना उर्फ रामप्रीत (52) पुत्र जौहरी
- श्रीमती प्रहलाद (75) पत्नी मुरली
- मुरली (82) पुत्र रामलाल
- सुघर (48) पुत्र रतीराम
- मनोज कुमार (35) पुत्र मुरली
सभी निवासी ग्राम झंडीराज, थाना निघासन, जिला लखीमपुर खीरी बताए जा रहे हैं।

घटना में श्रीमती मुन्नी के सिर व चेहरे तथा मनोज पुत्र रामा के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।


ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक सलीम अहमद (44) पुत्र अमीर हुसैन निवासी निवार मंडी जसपुर मौके पर मौजूद था। उसके साथ अकरम पुत्र असलम निवासी हसनपुर, जिला बिजनौर भी था। दोनों ने बताया कि बस चालक ने तेज रफ्तार में ट्रॉली को टक्कर मारी और भाग निकला।


फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


