


लोकेशन : लक्सर
रिपोर्टर : रामगोपाल


उत्तराखंड सरकार द्वारा हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती किए जाने के निर्णय का शिक्षकों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।



सरकार के इस फैसले से नाराज़ शिक्षकों ने पहले चॉक डाउन किया और अब कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए हैं।



लक्सर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही है।


शिक्षकों का कहना है कि जो शिक्षक लंबे समय से अपने पदों पर कार्यरत हैं और पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे थे, सरकार के इस फैसले ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया है।


धरने पर बैठे शिक्षकों ने साफ कहा कि वे इस निर्णय का पूरजोर विरोध करेंगे और जब तक सरकार सीधी भर्ती की व्यवस्था वापस लेकर पदोन्नति आधारित प्रणाली लागू नहीं करती, तब तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा।




