चेपड़ो आपदा: कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा, गुस्साए लोग

चेपड़ो आपदा: कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा, गुस्साए लोग

रेपोरतेर : नवीन चन्दोला
स्थान : थराली/चमोली

शुक्रवार रात की तेज बारिश से थराली के चेपड़ो गांव में भारी तबाही हुई। लेकिन स्थानीय विधायक भूपाल राम टम्टा के आपदा प्रभावितों के बीच न पहुँचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला पैदल ही चेपड़ो पहुंचे और प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया। 6 किलोमीटर पैदल चलकर वे सड़क बाधित होने के बावजूद गांव पहुंचे।

बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनता को सिर्फ वोट बैंक के रूप में उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि आपदा के दो दिन बीत जाने के बावजूद स्थितियाँ सामान्य नहीं हुईं, जबकि विधायक भूपाल राम टम्टा प्रभावितों के बीच नहीं पहुँचे।

स्थानीय लोगों ने सीएम के थराली दौरे के दौरान काफिले को रोककर नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने बाद में सीएम लौटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ा।

गणेश गोदियाल और लखपत बुटोला ने प्रभावितों से बातचीत की और बिगड़े हालातों का अवलोकन किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि वोट मांगने के लिए भाजपा नेता कई किलोमीटर पैदल चलते हैं, लेकिन आपदा प्रभावितों के बीच आने का समय नहीं निकालते।