

रिपोर्टर : ऋषि कपूर
स्थान : हल्द्वानी


हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ने कहा कि देश के मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों में चढ़ाया गया चढ़ावा हिंदू जनों के ही उत्थान और कल्याण में खर्च होना चाहिए।



उन्होंने बताया कि इस विषय पर कई राज्य सरकारों से बातचीत चल रही है और बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।


बजरंग लाल बांगड़ा ने अवैध धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए राज्यों को मजबूत धर्मांतरण कानून बनाने चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में पुराने धर्मांतरण कानून में संशोधन को सराहनीय कदम बताया।


इसके साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड के गठन के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। साथ ही यह भी आग्रह किया कि किसी भी शिक्षण संस्थान को अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा तभी दिया जाए

जब वहां कम से कम 50% छात्र अल्पसंख्यक समुदाय के हों।


