रुड़की में बारिश से जलभराव, रामपुर दांडी के लोग बेहाल

रुड़की में बारिश से जलभराव, रामपुर दांडी के लोग बेहाल

स्थान : खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट : अशोक सरकार

कल हुई मूसलाधार बारिश के बाद रामपुर दांडी में हालात बेहद खराब हैं।

गाँव के कई घरों में आज भी बेतहाशा पानी भरा हुआ है, जिससे लोग खाने और पीने की समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत रामपुर और तीन बार विधायक रहे हाजी फुरकान ने क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया।

नाराज़ ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के चलते सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है और घरों का सारा सामान खराब हो गया है।

लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से घरों का राशन और बिस्तर तक भीग चुके हैं, जिसके चलते वे रात में सो भी नहीं पा रहे।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग की है।