


लोकेशन- मुनिकीरेती

रिपोट – सागर रस्तोगी


मुनिकीरेती क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई मुंबई की एक महिला के गंगा में बहने की आशंका जताई जा रही है।



इस आशंका के चलते जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में वृहद सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।




इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि 18 अगस्त को मुंबई निवासी हिना मजीठिया अचानक होटल से लापता हो गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि महिला होटल के बैक डोर से गंगा की ओर गई और फिर वापस नहीं लौटी।

परिजनों के ऋषिकेश पहुंचने के बाद गंगा में बहने की आशंका और गहरी हो गई। सूचना मिलते ही कैलाश गेट चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत ने एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान से संपर्क किया।



इसके बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ ने बैराज से हरिद्वार भीमगोड़ा तक सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया।



इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि टीमें लगातार गंगा में तलाश कर रही हैं, वहीं परिजन भी अलग-अलग गंगा तटों पर हिना मजीठिया को ढूंढ रहे हैं।


