लालकुआँ में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 63 लोगों को मिला उपचार

लालकुआँ में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर, 63 लोगों को मिला उपचार

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालकुआँ में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में जानी-मानी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अस्मिता मिश्रा ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया और रोगों का स्थायी समाधान कर उपचार किया।

इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने कहा कि “डॉ. अस्मिता मिश्रा का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों को लाभ मिल रहा है। खासकर गरीब वर्ग इस पहल से अधिक लाभान्वित हो रहा है।”

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अस्मिता मिश्रा ने बताया कि “आज शिविर में कुल 63 मरीजों का दांतों से संबंधित उपचार किया गया।

इनमें सबसे अधिक मरीज पायरिया रोग से पीड़ित थे। शिविर में सभी को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।”

स्थानीय लोगों ने ऐसे शिविरों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की, ताकि आमजन को समय पर और सुलभ उपचार मिल सके।