चौखुटिया में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

चौखुटिया में विश्व हिंदू परिषद की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों की बैठक चौखुटिया में आयोजित हुई।

बैठक में वक्ताओं ने हिंदू संगठनों के विस्तार पर चर्चा करते हुए लव जिहाद, धर्मांतरण और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। साथ ही ऐसे मामलों में शामिल लोगों को बेनकाब करने पर बल दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन पंत ने की।

इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी बनाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका चंद्रा कोहली, रानीखेत नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, खंड संयोजक चौखुटिया ललित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, जिला सह मंत्री भुवन पांडे, खंड सह संयोजक सुरेश रावत, रितेश किरौला और लीला संगेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संगठनों को गांव-गांव तक सक्रिय करने का संकल्प लिया।