हरक सिंह के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा विधायक बोले– ‘नॉन सीरियस नेता हैं

हरक सिंह के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा विधायक बोले– ‘नॉन सीरियस नेता हैं

स्थान : देहरादून

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के हालिया बयान ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल मचा दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने हरक सिंह को आड़े हाथों लिया।

महंत दिलीप सिंह रावत ने कहा कि—

“हरक सिंह रावत राजनीति में नॉन सीरियस व्यक्ति हैं।”

“पांच साल पहले जो घटना हुई, उस पर अब सवाल उठाना बेबुनियादी है।”

“वे रात में कुछ और बोलते हैं और सुबह कुछ और।”

भाजपा विधायक ने तीखे अंदाज में कहा कि हरक सिंह की राजनीति का कोई ठिकाना नहीं है और वे केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयानबाजी करते रहते हैं।