


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – दिन की शुरुआत में ही अपने कामों को पूरा करने के लिए योजना बना लें, इससे आपको जरूर सफलता मिलेगी। किसी अच्छे काम की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहे थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

नेगेटिव – नकारात्मक स्थितियों में गुस्से में आने की बजाय समझदारी से अपनी प्रतिक्रिया दें। इससे स्थितियां काफी हद तक अनुकूल रहेंगी। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। घर के बड़े सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें।

करियर – आज ज्यादातर व्यावसायिक काम फोन और संपर्कों के जरिए ही पूरे होते जाएंगे। आप घर बैठे कामों को सही तरीके से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव – लाइफ पार्टनर के साथ अपनी गतिविधियों को जरूर साझा करें, इससे आपसी संबंधों में मिठास आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा प्रदूषण और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। जिससे आप पैसों के मामलों में भी सही तरीके से ठोस और महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप अपना आज बेहतर करने की भी कोशिश करेंगे।
नेगेटिव – कोई कोर्ट केस या सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा मेहनत करें।

करियर – कारोबारी विस्तार से संबंधित योजनाएं बनेंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी सही सलाह मिलेगी। साथ ही आपकी भी योग्यता और प्रतिभा की तारीफ होगी। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा और सहकर्मियों के साथ भी सही तालमेल रहेगा।
लव – व्यावसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन का मजा नहीं ले पाएंगे। युवा वर्ग भी प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
हेल्थ – सूखी खाँसी और साँस की समस्या बढ़ सकती है। सही इलाज लें तथा तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव – आज दिन भर कुछ न कुछ गतिविधियां चलती रहेगी और मन मुताबिक परिणाम भी मिलते जाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन का पालन करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। जगह बदलने से संबंधित योजनाओं पर भी विचार होगा।
नेगेटिव – योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें पूरा करना भी जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से स्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। किसी अनुभवी से सलाह लेना सही रहेगा।
करियर – चुनौतियों से घबराएं नहीं। व्यवसाय में कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी सलाहकार का मार्गदर्शन और सलाह जरूर लें। ऑर्डर पूरा करने के चक्कर में गुणवत्ता के साथ समझौता न करें। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे।
लव – पति-पत्नी के तालमेल से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग तथा मीडिया में अपना समय बर्बाद न करें।
हेल्थ – अभी के मौसम से अपना बचाव जरूर करें। ज्यादा उमस की वजह से एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं रहेंगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव – अनुकूल समय है। किसी खास काम को लेकर चल रही कोशिशों में निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विरोधी आपके व्यक्तित्व के आगे हार जाएंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर जागरूक रहेंगे और सफल भी होंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव – किसी रिश्तेदार की तरफ से दुखद समाचार मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ समय योग और मेडिटेशन में बिताएं, जिससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की बजाय बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद करेंगे।
करियर – व्यवसाय से संबंधित नई-नई योजनाओं पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। संपर्कों के जरिए कोई खास जानकारी भी मिलेंगी। इस समय कमीशन तथा कपड़े से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। ऑफिस में कोई पुराना विवाद हल होगा।
लव – जीवनसाथी का आपके कामों के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। तथा घर में भी सकारात्मक माहौल रहेगा।
हेल्थ – वाहन वगैरह चलाने में बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। गिरने या चोट लगने जैसी ग्रहों की स्थिति बनी हुई है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव – सामाजिक और सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें, आपके संपर्क और पहचान बढ़ेंगे। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हल हो सकता है।
नेगेटिव – शॉपिंग आदि करते समय बिल अच्छी तरह जाँच लें। आपके साथ ठगी हो सकती है। पैसों से संबंधित किसी भी तरह का लेन-देन न करें, तो बेहतर है। पुश्तैनी संपत्ति से संबंधित मामला उठने से हल्की-फुल्की कहासुनी हो सकती है। विवेक और समझदारी से काम लें।

करियर – काम की जगह पर अभी किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए समय सही नहीं है। हालाँकि, कोई भी परेशानी आने पर घर के बड़े लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है।
लव – पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे, जिससे घर की व्यवस्था भी सुखद रहेगी। लव संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
हेल्थ – आपकी लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव – अपने किसी खास काम को पूरा करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी खास प्रतिभा को उभारने में भी समय दें। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव – व्यस्तता के साथ-साथ घर-परिवार में भी कुछ समय जरूर बिताएं और अपना योगदान दें। ध्यान रखें, कि किसी भी तरह का गलत काम आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में समस्या का समाधान न मिलने से तनाव रहेगा।

करियर – काम की जगह पर सही व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा कोशिश करनी होगी। इस समय आय की स्थिति भी धीरे रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा से संबंधित नियमों की अनदेखी न करें। हालाँकि, कुछ भरोसेमंद पार्टियों द्वारा आपको ऑर्डर मिलते रहेंगे।
लव – घर तथा परिवार के लोगों के साथ में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे घर का माहौल अच्छा और शांति वाला बना रहेगा।
हेल्थ – अभी की नकारात्मक स्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। हालाँकि, थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9



तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव – किसी समारोह या सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आप अपने विचारों को बेहतरीन तरीके से दिखा भी पाएंगे। इस समय ग्रहों की स्थिति में कुछ बदलाव आ रहा है। खुले दिल से इस बदलाव को स्वीकार करें, यह आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव – बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साथ ही दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी आवश्यक है। घमंड और ज्यादा आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकती है। सहज और सरल स्वभाव रखें, और अपने कामों में लगे रहें।
करियर – दूर-दराज के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराएं नहीं। नौकरी में लक्ष्य हासिल होने से बॉस और ऊँचे अधिकारी खुश रहेंगे। मन मुताबिक तबादले की भी संभावना है।
लव – घर का माहौल खुशगवार और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन खुश रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन, अभी की स्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव – आज का दिन आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि देने वाला है। भविष्य के लक्ष्य को पाने के लिए की गई कोशिशें सफलता की ओर बढ़ेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का हल मिलेगा। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति का भी मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव – अजनबी लोगों के साथ बातचीत करते समय थोड़ा सावधान रहना भी जरूरी है। अपनी निजी बातें किसी से भी जाहिर न करें। रुपए-पैसे के लेन-देन से संबंधित मामले में भी सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि सारे फैसले खुद ही लें।
करियर – व्यवसाय से संबंधित कामों की रूपरेखा बनाएं, आज आपका कोई मकसद हल हो सकता है। लेकिन कुछ उलझनें भी सामने आएंगी। किसी के बहकावे में न आएं। अभी पैसों की स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव – घर-परिवार में सुखद और अनुशासित व्यवस्था रहेगी। दिल के मामले में अर्थात प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
हेल्थ – ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। लापरवाही न करें तथा अपना चेकअप करवाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2


धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएंगे और समय रहते पुराने मतभेदों तथा गलतफहमियों को सुलझा लेंगे। बच्चों को अपनी कोशिशों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर अपनाएं।
नेगेटिव – अपने कामों को समय पर पूरा कर लें और दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। इससे आपकी मान-हानि होने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से कई महत्वपूर्ण कामों में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से मन दुखी रहेगा।
करियर – व्यवसाय में कामकाज के प्रति कुशलता और क्षमता में कुछ दिक्कतें महसूस करेंगे। खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके भाग्य के दरवाजे खोल सकती है।
लव – पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासन बनाए रखने में आपका खास सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
हेल्थ – मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना सही नहीं है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव – व्यस्तता के बावजूद आप अपनी हॉबी तथा रुचि से संबंधित कामों के लिए समय निकाल ही लेंगे। जिससे आप अपने आप को तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। धार्मिक कामों के प्रति भी आपका झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव – बेकार की कहासुनी तथा वाद-विवाद से दूर रहें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। साथ ही कामों में भी रुकावटें आएंगी। परिवार से संबंधित किसी समस्या को सुलझाने में दिक्कत आने पर आप खुद को दोराहे पर खड़ा महसूस करेंगे।
करियर – काम की जगह और कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। आपकी उपस्थिति तथा अनुशासन बनाए रखने से ही लक्ष्य पूरे हो पाएंगे। काम में बदलाव से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का पालन करना फायदेमंद साबित होगा।
लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। लेकिन व्यवसाय की टेंशन को घर पर हावी न होने दें।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से आप स्वस्थ रहेंगे। तथा आप अपने कामों को बेहतरीन तरीके से और ऊर्जा से पूरा कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव – कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। और इनके जरिए आपका कोई खास काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी।
नेगेटिव – कोई वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा, कि बिना वजह किसी के भी संपर्क में न रहें तथा अपने कामों में ही ध्यान दें। छोटी-मोटी बातों का तनाव लेने की बजाय नजरअंदाज करना सीखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
करियर – प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। इसका बेहतर इस्तेमाल करें और फायदा उठाएं। युवाओं का भी करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक हल होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ज्यादा काम की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
हेल्थ – घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – कोई नया काम शुरू करने या निवेश करने से पहले उससे संबंधित सही जानकारी लेना आपको मुश्किलों से बचाएगा। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में हैरान करने वाला सुधार दिखेगा।
नेगेटिव – करीबी रिश्तेदारों के बीच आपसी पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। शेयर आदि के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। क्योंकि पैसों से संबंधित कुछ नुकसान वाली स्थितियां लग रही हैं।
करियर – अन्य कई गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आप व्यवसाय में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे इसलिए इस समय कोई भी बदलाव करना सही नहीं है। नौकरीपेशा लोग किसी को भी अपने कामों की जानकारी न दें। गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।
लव – परिवार से संबंधित किसी भी परेशानी का आपसी विचार-विमर्श द्वारा समाधान निकालें। घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर योजनाएं बनेंगी।
हेल्थ- गठिया से परेशान व्यक्ति अपना ज्यादा ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8


