

लोकेशन : बद्रीनाथ धाम
रिपोर्ट : संजय कुंवर


बद्रीनाथ। भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में प्राधिकरण और मास्टर प्लान महायोजना के खिलाफ चल रहा जन आंदोलन रविवार को भी जारी रहा।



श्री बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और बदरी पुरी में रैली निकालकर धरना स्थल साकेत चौराहा पहुंचे।



धरना स्थल पर ज्योतिर्मठ प्रखंड़ के विभिन्न ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और अपने विचार रखे।



आज के आंदोलन में बामणी गांव के युवाओं ने धरने की बागडोर संभाली।

युवाओं ने कहा कि मास्टर प्लान महायोजना से स्थानीय लोगों के अस्तित्व और परंपरागत जीवन पर संकट खड़ा होगा, इसलिए वे किसी भी कीमत पर इस योजना को लागू नहीं होने देंगे।

संघर्ष समिति का कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार स्थानीय लोगों की मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं देती।



