

स्थान : चमोली


चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को थराली पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम धामी हेलीकॉप्टर से कुलसारी हेलिपैड पर उतरे, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा थराली पॉलिटेक्निक में बनाए गए राहत शिविर पहुंचे।



मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में ठहरे आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और राहत राशि के चेक वितरित किए। इसके बाद वे थराली बाजार पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास हुए नुकसान का निरीक्षण किया।



सीएम धामी का बयान



मुख्यमंत्री धामी ने आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा—

- “सरकार हर समय आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है।”
- “राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें तैनात की गई हैं।”
- “आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।”


उन्होंने प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए



