


लोकेशन : लक्सर
रिपोर्टर : राम गोपाल


प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से बादशाहपुर में जोरदार प्रदर्शन किया।



प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर बेकसूर किसानों पर लाठीचार्ज करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए भाजपा का पुतला दहन किया।



कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत और सपा जिला अध्यक्ष साजिद के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया और भारतीय किसान यूनियन को भी समर्थन दिया।



विधायक अनुपमा रावत का आरोप
विधायक रावत ने प्रदेश की धामी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा—


- “सरकार केवल लूट-खसोट में लगी हुई है।”
- “कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ प्रदेश में नहीं बची है।”
- “किसानों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने लोकतंत्र की मूल भावना पर चोट की है।”

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी कर भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सरकार बदलने की अपील की।



