

रिपोर्टर : संजय जोशी
रानीखेत


जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में नवोदय समिति लखनऊ संभाग का कला उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। हरिद्वार संकुल के 13 जिलों के करीब 250 बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य, कत्थक, भरतनाट्यम, मणिपुरी लोक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीआरएस के सहायक निदेशक डॉ. गजेंद्र राव व विद्यालय के प्राचार्य डी.एस. रावत मौजूद रहे।




कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डी.सी. जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य गाँव-कस्बों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और भारतीय लोक संस्कृति व नृत्य के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करना है।


निर्णायक मंडल में ध्रुव टम्टा, डॉ. मीनाक्षी और रूपा भारती शामिल रहे।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

- शास्त्रीय नृत्य : अल्मोड़ा प्रथम, बिजनौर द्वितीय, बागेश्वर तृतीय
- नाटक : देहरादून प्रथम, बिजनौर द्वितीय, चमोली तृतीय
- समूह जनजातीय नृत्य : देहरादून प्रथम, अल्मोड़ा द्वितीय, पिथौरागढ़ तृतीय
- लोक नृत्य : अल्मोड़ा प्रथम, देहरादून द्वितीय, चंपावत तृतीय

कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।




