नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में पानी के बिल को लेकर पार्षदों का जल संस्थान पर प्रदर्शन

नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में पानी के बिल को लेकर पार्षदों का जल संस्थान पर प्रदर्शन

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता -सागर रस्तोगी

नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्ड के पार्षद जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए और पानी के बिल में मीटर रीडिंग से अधिक राशि आने पर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं द्वारा लगातार शिकायत करने के बावजूद जब जल संस्थान के अधिकारी बिल सुधारने में नाकाम रहे तो पार्षदों ने जमकर विरोध किया।

योग नगरी स्टेशन के निकट जल संस्थान के कार्यालय पर पार्षदों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर तीखी नाराजगी जताई और नारेबाजी की।

उन्होंने कार्यालय का ताला लगा कर कर्मचारियों को बाहर निकाला।

पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिलों को मीटर रीडिंग के अनुसार सही नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे

। उन्होंने बताया कि पहले भी जल संस्थान को इस समस्या की जानकारी दी गई थी, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

इस प्रदर्शन से जल संस्थान की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।