हल्द्वानी में धूमधाम से निकली अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहीं 18 घोड़े और महिला टोली

हल्द्वानी में धूमधाम से निकली अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा, आकर्षण का केंद्र रहीं 18 घोड़े और महिला टोली

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को हल्द्वानी में अग्रवाल समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मीरा मार्ग में संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा।

शोभायात्रा में 18 घोड़े और महिलाओं की टोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां भी शामिल रहीं। भोले शंकर की बारात और अघोरी की झांकी को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही।

शोभायात्रा के दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विभिन्न झांकियों के माध्यम से धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ने बताया कि देश में अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलकर उन्हें याद करते हैं।

शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का संदेश दिया गया। आयोजन में समाज के लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।