


रिपोर्ट – संजय कुंवर

मानसून की दस्तक से पहले किसानों के चेहरे खिले, नगर क्षेत्र बादलों से ढका

चमोली, ज्योतिर्मठ – 12 जून।
चमोली जनपद के सीमांत ज्योतिर्मठ क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तेज बारिश और आसमानी गर्जना के साथ हुई। नगर क्षेत्र सहित आस-पास के इलाकों में सुबह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है,


जिससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है।




बारिश के साथ पूरा क्षेत्र बादलों की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। तेज गर्जना और रुक-रुक कर हो रही वर्षा से वातावरण में ठंडक घुल गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं किसानों को खेती-बाड़ी के लिहाज से भी फायदा हुआ है।


मानसून की औपचारिक दस्तक से पहले इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।



प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सावधानी बरतें और भूस्खलन संभावित इलाकों में सतर्क रहें।



