


रिपोर्ट – ललित जोशी

लखनऊ से आए थे सैलानी, एसडीआरएफ और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नैनीताल, 12 जून।
सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच रामगढ़ रोड पर श्यामखेत के पास देर रात एक कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया।



हादसे में 29 वर्षीय आदित्य की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। सभी युवक लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे।


हादसे की सूचना मिलने पर भवाली पुलिस और एसडीआरएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा और पहाड़ी जंगल वाला क्षेत्र होने के कारण राहत कार्यों में मुश्किलें आईं।

खाई में गिरी कार में कुल पांच युवक सवार थे।
घटना में मृदुल, रोहन, तुषार और सुमित घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।


मृतक का शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।



