


रिपोर्टर – सचिन कुमार

अब तक हो चुके हैं चार हादसे, मुख्यमंत्री बोले—सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य

देहरादून, 12 जून।
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। अब तक हेली सेवा से जुड़े चार हादसे हो चुके हैं, जिस पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं।




हाल ही में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिसमें छह यात्री सुरक्षित रहे। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बयान देते हुए कहा कि

“सरकार की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा है। हम चाहते हैं कि पूरे विश्व को चारधामों का आशीर्वाद मिले, और सभी यात्री सुरक्षित रहें।”


उन्होंने कहा कि सरकार हेलिकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए सख्त गाइडलाइन बनाने पर काम कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि

“सेफ्टी ऑडिट होना अनिवार्य है। कोई भी मशीनरी या तकनीक पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती, लेकिन सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा सकती।”


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी पहलुओं की समीक्षा और जांच की जाएगी, ताकि चारधाम यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।




