


रिपोर्ट – भगवान सिंह पौड़ी

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भाजपा को सभी स्तरों पर एकतरफा जीत का भरोसा

पौड़ी, 12 जून।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख खिसू और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सम्पत सिंह रावत ने दावा किया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में संगठन को मज़बूत कर रहे हैं और जनता का समर्थन पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।



उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और प्रशासन पंचायत चुनावों की तैयारी पूर्ण रूप से कर चुके हैं। बहुत जल्द आरक्षण व्यवस्था सार्वजनिक कर दी जाएगी, जिसके बाद तुरंत चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



पूर्व जिला अध्यक्ष रावत ने कहा,
“इस बार भाजपा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत—तीनों स्तरों पर एकतरफा जीत दर्ज करेगी।”

उन्होंने कहा कि शासन और चुनाव आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है, और अब केवल आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है।


भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का है।




