भारत-पाक तनाव के बीच जैसलमेर में अलर्ट, आज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट और बाजार बंद

भारत-पाक तनाव के बीच जैसलमेर में अलर्ट, आज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट और बाजार बंद

जैसलमेर

भारत-पाक सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच जैसलमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते आज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट और बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी आसन्न खतरे से निपटा जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे घरों की लाइटें बंद रखें और बिना जरूरत बाहर न निकलें।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, और जैसलमेर सहित सीमावर्ती इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-पाक तनाव के मद्देनजर यह निर्णय जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।