

स्थान – पांडुकेश्वर, जोशीमठ

रिपोर्टर – संजय कुंवर

बद्रीनाथ धाम के मुख्य पड़ाव पांडुकेश्वर में ग्रामीणों और बीआरओ का कैफे हाउस निर्माण विवाद थमने का नाम नही ले रहा है, पांडुकेश्वर ग्राम पंचायत के लोगो का बीआरओ पर आरोप है कि पांडुकेश्वर में हाई वे के किनारे जन हित में बस अड्डे के लिए दी गई भूमि पर बीआरओ की कैफे हाउस परियोजना के तहत कैफे हाउस खोला गया जो किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर भी दे दिया गया था,



हालांकि बर्फबारी में कैफे हाउस क्षतिग्रस्त होने पर अब बीआरओ दोबारा इस पर कब्जा करके कैफे हाउस निर्माण कार्य शुरू कर रहा है जबकि ये भूमि ग्राम पंचायत की है और सिर्फ बस अड्डे के लिए दी गई है, लिहाजा ग्रामीणों की प्रशासन से अपील की है की यहां बस अड्डा ही बने, विवाद बड़ता देख बीआरओ प्रबंधन द्वारा अपने अधिकारियो और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा इस बीच ग्रामीणों ने कैफे का जबरदस्त विरोध किया,


वहीं ग्रामीणों की माने तो बिना रिकॉर्ड फाइलों दस्तावेजो के मौका कराना कहां तक ठीक है, सूत्रों की माने तो अब ये कैफे हाउस विवाद OC स्तर से आगे बीआरओ के उच्च स्तर के अधिकारियो के पास जा चुका है, इधर गुस्साए ग्रामीणों का कहना हाई कि ये जगह पार्किंग के लिए दी गई है लिहाजा यहां पार्किंग ही बननी चाहिए अन्यथा ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे|



