आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता से आज राहत मिलेगी। आप अपने लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। रुका काम आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से पूरा हो जाएगा। नए कपड़े, ज्वेलरी जैसी चीजें खरीदने की योजना बनेगी।
नेगेटिव- अतिरिक्त कार्य के बोझ और तनाव से बचें। बातचीत करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें, वरना आपकी गलत इमेज बन सकती है। घर में अचानक मेहमानों के आने से महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। फायदेमंद स्थिति बनेगी। बिजनेस की शुरुआत कर रहे लोगों को किसी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम पर फोकस रहें।
लव- परिवार में अनुशासन और शांति के लिए कुछ नियम और कायदे रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक न होने से कार्य क्षमता और शारीरिक ऊर्जा में कमी आ सकती है। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनभर मेहनत रहेगी, लेकिन उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। वित्तीय योजनाओं पर काम करने में समय लगाएं। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या से आप फ्रेश और तनाव मुक्त रहेंगे।
नेगेटिव- कानूनी मामलों से बचकर रहना होगा। नकारात्मक भ्रम मन में न पालें। दूसरों से मदद लेने की बजाय खुद पर भरोसा रखकर कार्य करें। सफलता मिलेगी। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें।
व्यवसाय- आर्थिक नजरिये से फायदेमंद दिन है। आपकी योग्यता और कार्य प्रणाली से नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोने-चांदी के व्यापारियों को निराशा हो सकती है।
लव- पारिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर का वातावरण मधुर रहेगा। शाम को मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टूगेदर होने से खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। महिलाएं छोटी सी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या हल होने वाली है। चिंता दूर होगी। काम पर ध्यान दे पाएंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता से मानसिक सुकून मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- छोटी-छोटी नकारात्मक बातों को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें। विद्यार्थी प्रतियोगिता की सफलता को लेकर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। माता-पिता अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में मदद करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। बाहरी एग्रीमेंट आपके काम को गति प्रदान करेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी में टारगेट आसानी से मिल जाएंगे। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
लव- परिवार का आपसी सामंजस्य रखने से घर में व्यवस्था बनी रहेगी। परिवार के साथ घूमने का भी प्लान बन सकता है।
स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गला खराब जा सकता है। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज मेल मुलाकात का दौर चलता रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या हल करने में आपका बेहतरीन योगदान रहेगा। व्हीकल या प्रॉपर्टी संबंधित खरीदी-बिक्री संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श करके किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।
नेगेटिव- कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अपने शुभचिंतकों से इस विषय पर विचार-विमर्श करने से उचित हल प्राप्त होगा। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रतिस्पर्धा रहेगी। बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। भावुकता में बिना सोचे-समझे दूसरों की देखादेखी करने से नुकसान हो सकता है। ऑफिशियल मामलों में आपका वर्चस्व रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी। किसी दोस्त के अचानक मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी और खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। अपना आहार, योगा-मेडिटेशन के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- हर काम सलीके से और व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा।
नेगेटिव- आपकी सभी चीजें सही दिशा में जा रही हो तो जल्दबाजी और उतावलापन न करें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में मधुरता रखें। पड़ोसियों या बाहरी लोगों के साथ पर्सनल बातें शेयर न करें।
व्यवसाय- बिजनेस आगे बढ़ाने की दिशा में चल रही कोशिशों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन लें। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग में सावधान रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
लव- विवाहित संबंधों में तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था उचित रहेगी। धार्मिक काम होंगे। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें। शरीर में सुस्ती और आलस्य रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां शुभ रहेंगी। समय का सही उपयोग करें। सामाजिक कामों में आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। मन मुताबिक काम बनने से युवाओं को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- अपने साथ दूसरों के विचारों पर भी गौर करने की जरूरत है। इनकम के सोर्स बढ़ने के साथ खर्चे भी ज्यादा होंगे। बाहरी लोगों का दखल अपने निजी कामों पर न होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय और ऊर्जा को मैनेज करने की जरूरत है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिजनेस के नए सोर्स बना सकता है। दूर स्थान के लोगों के कॉन्टैक्ट में रहने से सही एग्रीमेंट होंगे। युवाओं को करियर से संबंधित अच्छा मौका मिलेगा ।
लव- दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकता है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत प्रभाव से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ज्यादातर समय धार्मिक कामों में बीतेगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान संबंधित समस्या हल हो जाएगी। आर्थिक योजनाएं आसानी से पूरी होंगी।
नेगेटिव- अपने निजी मामलों को खुद सुलझाएं। दूसरों का दखल न होने दें। विपरीत परिस्थिति में हिम्मत बनाए रखें। नजदीकी व्यक्ति आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। ईगो और गुस्से पर काबू रखें। शांति से समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- बिजनेस व्यवस्था उत्तम रहेगी। रुका पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों और स्टाफ का भी सहयोग रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक कार्यों में धैर्य और शांति रखना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी में घर की व्यवस्था सुखद रखने में सामंजस्य होना जरूरी है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। गैस्ट्रीक समस्या और जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्य प्रणाली रुके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। नकारात्मक आदत छोड़ने का भी संकल्प करें। पारिवारिक मामला उलझा है, तो शांति और धैर्य से सुलझाने की कोशिश करें।
नेगेटिव- किसी वजह से आपकी जिद और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। वक्त के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें। पुरानी बातों पर अड़े न रहें। पड़ोसियों के साथ छोटी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
व्यवसाय- सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों की उन्नति के योग बने हुए हैं। पार्टनरशिप के कामों में फायदे की स्थिति बन रही है। स्टाफ की गतिविधि परेशान करेगी। बेहतर होगा तनाव की बजाय शांति से समाधान निकालें।
लव- दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- नसों और जोड़ों के दर्द की समस्या रहेगी। खान-पान और रूटीन को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक कामों आपका रुझान बढ़ेगा। अपनी कार्य प्रणाली से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। दोस्तों या साथियों से फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद होगी। आपको अपनी समस्या का भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास ना डगमगाने दें। अचानक मुसीबत आ सकती है। फालतू कामों में भी समय बीतेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव होने पर उसे तुरंत निपटा लें।
व्यवसाय- कारोबार में छोटा निवेश करना फायदेमंद होगा। समय पर फैसले लेने और और योजनाएं पूरी करना जरूरी होगा। नई योजनाओं पर भी विचार होगा। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी। इससे आप खुश होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। माता-पिता की सेहत पर भी ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। मुश्किल काम सोच-विचार कर और शांति से निपटा लेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन को स्थगित रखें। आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता न मिलने से निराशा रहेगी। मनोबल टूटने न दें, दोबारा कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबार के लेनदेन में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है। युवाओं को नौकरी मिलने की उचित संभावना है।
लव- जीवनसाथी के सहयोग से कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस होगी। युवाओं की पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों से दूर रहें। कोई रिस्क न लें। चोट लगने की आशंका है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल समय है। योजनाएं सफल हो सकती हैं। खुद को भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे। घर के बड़े लोगों की मदद और आशीर्वाद से आपकी योजनाओं को ताकत मिलेगी। बच्चे पढ़ाई के अलावा क्रिएटिविटी में भी दिलचस्पी रखेंगे।
नेगेटिव- विवाद की स्थिति बनने पर अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखें। स्थिति और अधिक बिगड़ भी सकती है। युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत कोशिश करनी होगी। फालतू कामों में समय खराब न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी। काम की अधिकता से खुद पर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता न करें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लव- परिवार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- मानसिक रूप से थकान और सुस्ती रहेगी। सकारात्मक रहने के लिए अध्यात्म और ध्यान की मदद लें। शांत बने रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। करियर में नया मौका मिलेगा। घर की देखरेख और व्यवस्था बनाए रखने में आपका सकारात्मक सहयोग मिलेगा। युवा और विद्यार्थी अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- व्यवस्थित और शांतचित्त रहने के लिए कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर लगाएं। आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कुछ खर्च ऐसे भी रहेंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही न करें। कामकाज पर पूरा ध्यान और समय दें। कर्मचारियों के बीच चल मतभेद का असर आपके बिजनेस पर भी आएगा। सोशल मीडिया या कॉन्टैक्ट्स की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कोशिश करते रहें।
लव- परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बीता पाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- बहुत थकान और तनाव से आपकी कार्य क्षमता कम हो सकती है। थोड़ा समय सकारात्मक लोगों के साथ बिताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5