आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किस्मत का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनेंगे। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। युवा लोगों को पहली इनकम से खुशी मिलेगी। संतान की उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई काम बिगड़ भी सकता है। पैसों के लेनदेन में किसी पर भरोसा न करें। कोर्ट केस में अभी समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए धैर्य और संयम रखना पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन अनुभवी इंसान की सलाह से आपको नकारात्मक परिस्थितियों से निकलने में मदद मिलेगी। व्यवसाय संबंधी आपका नया प्रयोग सफल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को ज्यादा एक्टिव होना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे से प्रेम और सहयोग रहेगा। इससे खुशनुमा दिन रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान से पेट खराब हो सकता है। इस समय गिरने या चोट लगने की भी आशंका है। बेहतर होगा किसी तरह का रिस्क न लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई अधूरा काम पूरा होने से मन में शांति रहेगी। बड़े लोगों का सम्मान करने से उनका आशीर्वाद और साथ मिलेगा। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। राहत महसूस होगी। परिवार में विवादित मामलों को सुलझाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो पाएंगे।
नेगेटिव- निवेश संबंधी मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें। निजी जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी न होने दें। जलन की भावना से कोई आपके लिए नकारात्मक अफवाह भी फैला सकता है। गुस्से पर काबू रखें। सहज होकर समस्याओं को सुलझाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में साथ काम करने वालों से तालमेल बैठाने में दिक्कत हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन लें। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
लव- काम के साथ घर परिवार की देखभाल करने से घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर समस्याएं हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुखाम, बुखार हो सकता है। लापरवाही न करें। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ दिन की शुरुआत करें। इससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। पुरानी समस्या खत्म होगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। घर के लिए सुख-सुविधा वाली चीजों की खरीदारी हो सकती है। उनकी योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- तनाव की स्थिति में धैर्य रखने से आपका मनोबल बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ निजी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। संबंधों में कड़वाहट न आने दें। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको किसी काम में खास सफलता मिल सकती है। प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। फाइनेंस संबंधित कोई फैसला लेते समय सूझबूझ और दूरदर्शिता रखें। ऑफिस में काम करने के तरीके में किए गए बदलाव से सकारात्मक माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक से संबंध और मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और थकान हो सकती है। सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका सकारात्मक नजरिया और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। घर के रखरखाव की योजनाओं पर विचार होगा। जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से आत्मिक शांति मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। गंभीरता से परिस्थितियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में और समझदारी लाएं। आपकी लापरवाही और मौज मस्ती के वजह से कई बनते काम रुक भी सकते हैं। किसी विशेष वस्तु खरीदने से संबंधी योजना को स्थगित करना पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े सरकारी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अपने बिजनेस काम्पिटीटर की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। वो लोग आपके काम करने के तरीकों की नकल कर सकते हैं। कहीं से रुका हुआ या उधार पैसा भी मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। आपके स्वभाव और भावुकता से प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। बहुत काम होने से थकान और बदन दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बड़े लोगों के आशीर्वाद और कृपा से आपकी अभिलाषा पूरी हो सकती है। घर में मांगलिक काम होने की भी योजना बनेगी। व्यक्तिगत काम रुका हुआ है तो उस पर ध्यान दें। सफलता जरूर मिलेगी।
नेगेटिव- सामर्थ्य से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना आपकी जिम्मेदारी है। आज किसी यात्रा को निजी काम की वजह से रोकना पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है। असमंजस की स्थिति में घर के बड़े लोगों की राय आपके लिए भाग्योदय वाली साबित होगी।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के लिए सहयोग और सम्मान की भावना रहेगी। प्रेम प्रसंग में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या से सिरदर्द हो सकता है। इस वजह से दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो जाएगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवाद सुलझने से संबंधों में मधुरता आएगी। परेशानी का हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी चीजों की खरीदारी में भी समय बीतेगा।
नेगेटिव- यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का ध्यान रखें। घर के बड़े लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। कुछ समय उनके साथ जरूर बीताएं। कोई पुराना मुद्दा दोबारा उभर सकता है। इस कारण आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में मंदी का असर रहेगा। किस्मत को दोष न देकर अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की कोशिश करें। पार्टनरशिप संबंधी प्लानिंग हो सकती है। नौकरी में टारगेट पूरे न होने से अधिकारियों का दबाव रहेगा।
लव- परिवार के साथ कई तरह के कामों में अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय बाद रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। इससे खुशी भी मिलेगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी होने से आपकी मन:स्थिति गड़बड़ा सकती है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की भूमिका निभानी पड़ेगी। आपसी तालमेल बनाए रखने में कामयाब होंगे। विश्वास और मेहनत की जरूरत है। कोई पारिवारिक धार्मिक आयोजन की योजना भी बनेगी। स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- संयुक्त परिवार में वसीयत के मामले उठ सकते हैं। बहुत अधिक धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। थोड़ा समय आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में भी बीताएं। स्टूडेंट्स को लगातार मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- आपके बिजनेस के काम अपने आप हो जाएंगे। आपके कामकाज में साथियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। कामकाज के लिए उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा काम होने से थकान और तनाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। अचानक किसी घनिष्ठ इंसान से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास मुद्दे पर विचार-विमर्श होने के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। निवेश में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे।
नेगेटिव- किसी खास काम को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। जिसे सुलझाने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए मददगार रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत की देखभाल में आपका कोई काम अधूरा रह सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। तरक्की के योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी संबंधी काम को किसी पार्टी से चल रही डील में रुकावट आ सकती है। व्यर्थ की बहसबाजी से बचें।
लव- दांपत्य संबंधों में पारिवारिक व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता हैं। समय रहते स्थिति संभल जाएगी।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। इस समय छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखने से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें। उनका आशीर्वाद और सलाह आपके लिए संजीवनी है। भाग्योदय भी हो सकता है। बच्चों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें समझने और समझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी। धैर्य रखें और गैरकानूनी कामों से दूरी रखें। स्वार्थी दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशनुमा रहेंगी।
स्वास्थ्य- अपने सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जुखाम-खांसी, बदन दर्द से परेशान हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली रंग- 7

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सकारात्मक और अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपका आत्मविश्वास और जानकारियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट से संबंधित सफलता मिलेगी। पूरी मेहनत से कोशिश करते रहें।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करें। आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और फालतू के दोस्तों में अपना समय बर्बाद न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में कर्मचारियों और साथियों की मदद से अच्छी व्यवस्था रहेगी। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। अधिकारियों का सहयोग भी रहेगा।
लव- व्यस्तत दिनचर्या से थोड़ा समय अपने परिवार और बच्चों के लिए जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा काम के कारण थकान और तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग में ही दिन का ज्यादातर समय बीत जाएगा। इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपकी कोशिश सफल रहेगी। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर चल रही कोई समस्या आज खत्म हो सकती है।
नेगेटिव- दिनभर बहुत काम बना रहेगा। अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। काम के साथ आराम करना भी जरूरी है। बीती हुई नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। वर्तमान में ही रहना सीखें।
व्यवसाय- बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, जो फायदेमंद होगा। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर दोबारा विचार करना जरूरी है। कामकाजी महिलाओं को अपनी योग्यता बताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में फैसले लेते वक्त अधिकारियों से मार्गदर्शन और सलाह जरूर लें।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना रहेगी। प्रेम संबंध उजागर होने से तनाव हो सकता है
स्वास्थ्य- घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या हो कर सकती है। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपने अपनी मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बनाया है। आज आपको इसी मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। विरोधी हारेंगे। युवाओं को अपनी प्लानिंग पर काम करने में अधिकारियों से मदद मिलेगी।
नेगेटिव- कोई प्रतिद्वंद्वी आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रतिद्वंद्वियों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। अपने गुस्से ओर जल्दबाजी पर कंट्रोल रखें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। उनका मार्गदर्शन करते रहें।
व्यवसाय- बिजनेस की कार्य प्रणाली में नयापन लाने या बदलाव करने के फैसलों में सफलता मिलेगी। इनकम में सुधार होगा। बिजनेस और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले खुद लें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। अपने सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध रखें।
लव- शादीशुदा लोगों के संबंधों में मधुरता रहेगी। बच्चे के जन्म की खबर मिलने से परिवार में खुशी बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9