किसके सर पर होगा 2025 नगर निगम का ताज

किसके सर पर होगा 2025 नगर निगम का ताज

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम के चुनाव बड़े रोमांचक होते जा रहे हैं इसमें भारतीय जनता पार्टी हो यह कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोई भी स्पष्ट रूप से यह तय नहीं कर पा रहा है किसकी जीत होगी हालांकि समीकरण के हिसाब से ललित जोशी को स्थानीय लोग पसंद कर रहे हैं

लेकिन वही गजराज बिष्ट की अपनी एक खास पहचान है और भारतीय जनता पार्टी संगठन में काफी मजबूत दिखाई दे रही है वहीं ललित जोशी को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की ललित जोशी ने शुरू से ही लोगों का साथ और कार्यक्रम में शिरकत की है हालांकि गजराज भी लगातार लोगों में जाकर संपर्क करते नजर आ रहे हैं वहीं अगर समीकरण आंकड़ों की बात करें तो नगर निगम बनने से अब तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने नगर निगम पर राज किया है ललित जोशी और गजराज दोनों

ही एमबीपीजी के छात्र संघ में रह चुके हैं और दोनों ही प्रतिद्वंदी पुराने छात्रों से संपर्क और भेट वार्ता करते भी नजर आ रहे हैं जहां ललित जोशी हनुमान चालीसा कर हनुमान जी को साथ कर रहे हैं वहीं गजराज बिष्ट रामलाल का सहारा लेकर मैदान में उतरे हैं अब सबसे बड़ी बात एक के साथ हनुमान जी और एक के राम जी साथी हैं अब देखना ये है की इन दोनों ही भगवानों में से हनुमान जी और राम जी किसका साथ देंगे यह तो अपने आप में देखने वाली बात है 23 तारीख को लगभग 4 लाख से अधिक मतदाता इन दोनों में से किसी एक का भाग्य का फैसला करेंगे

दोनों ही चुनाव को लेकर बाजारों में जगह-जगह स्थान में चर्चा गर्म है सभी अपने-अपने समीकरण लगा रहे हैं वही सूत्र भी बता रहे हैं कि इन दोनों के जीतने पर सटोरियों के द्वारा , सत्ता भी मोटा लगाया गया है 25 तारीख को यह स्पष्ट हो जाएगा की रामलाल जीतेंगे या हनुमान जी दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है वही सबसे मुख्य रूप से मुख्य स्टार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को लाने की तैयारी की जा रही है

अब देखते हैं कि कांग्रेस इसके टक्कर में किसको मैदान में उतरती है जनता का रुझान किस ओर है यह अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है क्योंकि मतदाता इस बार ऐसे व्यक्ति को लाना चाहेगी जो उनकी बातों और उनके फरियादों को सुने समस्याओं का समाधान तत्काल करें अब देखने वाली बात है कि इन दोनों में से जनता किसे पसंद करती है हालांकि दोनों ही दावेदार अपने दावों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं चाहे ललित जोशी हो या गजराज बिष्ट कॉलेज के चुनाव में दोनों की ही टक्कर रही थी और इस चुनाव में भी दोनों ही तरफ छात्र पूर्व छात्र नेता नजर आ रहे है लेकिन सबसे बड़ी बात है कि दोनों ही पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस गुटबाजी साफ नजर आ रही है और पार्टी में वरिष्ठ नेता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं इससे साफ होता है कि किस प्रकार की रणनीति बीजेपी हो या कांग्रेस बनाकर मैदान में उतरी है यह तो आने वाली तारीख 25 जनवरी को ही तय हो पाएगा