भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी।

भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी।

रिपोर्ट -राजू सहगल।

लोकेशन किच्छा।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार भाजपा नेता

श्रीकांत राठौर के साथ-साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भाजपा नेता की शिकायत पर किच्छा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में श्रीकांत राठौर की पहचान तेज तर्रार हिंदूवादी कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाजपा नेता को जान से मारने की फोन पर धमकी दी गई है । भाजपा नेता श्रीकांत राठौर ने आरोप लगाया कि लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया।

उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई तो किच्छा पुलिस के खिलाफ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा नेता राठौर ने आरोप लगाया कि अगर उनकी हत्या हुई तो प्रशासन को जनता के आक्रोश का सामना करने को मजबूर होना पड़ेगा। भाजपा नेता राठौर ने बताया कि 30 नवंबर को किच्छा में 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित होना है जिसमें 10 हजार से अधिक लोग मौजूद रहेंगे।

बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम मंत्रीगण एवं सांसद मौजूद रहेंगे। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि उनके विशाल कार्यक्रम में अवरोध पैदा करने के उद्देश्य से भी यह साजिश रची जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।